
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग के 9वे दिन कुल पांच मैच खेले गए दिन का प्रथम मैच मस्तूरी मास्टर्स और सहकारिता विभाग बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें मसूरी मास्टर्स ने 45 रन से जीत दर्ज की इस मैच के मैन ऑफ द मैच रामकुमार रहे. दूसरा मैच शिक्षा सदन बिलासपुर एवं सक्ति एजुकेशन डिपार्मेंट के मध्य खेला गया जिसमें शिक्षा सदन ने 17 रन से जीत दर्ज की इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिलीप रहे तीसरा मैच जांजगीर जाज्जलवा एवं सहकारिता विभाग बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें जांजगीर ने 61 रन से जीत दर्ज की एवं इसके मैन ऑफ द मैच अनिल रहे चौथा मैच शिक्षा सदन बिलासपुर एवं कवर्धा एजुकेशन के मध्य खेला गया जिसमें शिक्षा सदन बिलासपुर ने जीत दर्ज की दिन का अंतिम मैच जांजगीर जाज्जलवा एवं मस्तूरी मास्टर्स के मध्य खेला गया जिसमें मस्तूरी ने 17 रन से जीत दर्ज की एवं इस मैच के मैन ऑफ द मैच संयोगिता रहे इसकी जानकारी प्रांत अध्यक्ष श्री कमल वर्मा जी ने दी
