
बिलासपुर – बिलासपुर की होनहार बाल प्रतिभा अर्नवी श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन नांद मंजरी 2026 में कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर परिवार और पूरे बिलासपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।

अर्नवी, पिता शलभ श्रीवास्तव एवं माता विजेता श्रीवास्तव की पुत्री हैं तथा अल्का एवेन्यू, बिलासपुर की निवासी हैं। अपनी शानदार प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, लय-ताल और उत्कृष्ट नृत्य कौशल के दम पर उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और कला प्रेमियों ने अर्नवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने भी इस सफलता को बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
नांद मंजरी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना न केवल अर्नवी की प्रतिभा का सम्मान है, बल्कि यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी इस उपलब्धि से बिलासपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

परिजनों ने अर्नवी की सफलता का श्रेय उनके नियमित अभ्यास, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्नवी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।
