सुर्खियां

कोटा में विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन

बिलासपुर – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक अपने प्रभारी व्याख्याताओं के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा भाजपा मंडल महामंत्री सुलेश पांडे उपस्थित रहे। इसके साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल दुबे, प्राचार्य नरेंद्र मिश्रा, श्रीमती आभा जैन, गोपाल सिंह ध्रुव तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रमोद शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान एवं नवाचार के मॉडल

प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ विज्ञान नाटक, प्रश्नमंच एवं विज्ञान संगोष्ठी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थियों के नाम जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रेषित किए गए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 नवंबर को आयोजित होना निर्धारित है, जिसमें कोटा विकासखंड के चयनित विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विभिन्न विधाओं में इन विद्यार्थियों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया—

– प्रश्नमंच: पीयूष भारद्वाज एवं शहीद नूतन सोनी, रतनपुर।

– विज्ञान वाटिका: हिना श्रीवास एवं टीम, सल्का नवागांव।

– विज्ञान संगोष्ठी: काव्य गुप्ता, पीएमश्री कोटा।

– बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल: आदित्य कुमार, पीपरतराई।

– हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण: यामिनी साहू, सल्का नवागांव।

– गणितीय मॉडल: वैष्णवी गुप्ता, पीएमश्री कोटा।

– स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सफाई: वर्तिका बघेल, कन्या शाला कोटा।

– स्वदेशी कृषि पद्धति: हर्ष जायसवाल, पीएमश्री कोटा।

– ग्रामीण परिवर्तन विज्ञान: अरविंद दुबे, शहीद नूतन सोनी, रतनपुर।

– आपदा प्रबंधन: अंजली केवट, कन्या शाला कोटा।

आयोजन में शिक्षकों एवं अधिकारियों का रहा विशेष योगदान

विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा नोडल अधिकारी श्रीमती अर्पणा लाल एवं डॉ. मनोज श्रीवास के अथक प्रयासों और मार्गदर्शन से तैयार की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए व्याख्याता एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निर्मला बंजारे, रक्षा दुबे, श्रीकांत साहू, रमेश सिंह, राकेश शर्मा, श्वेता स्वर्णकार, पंकज गंधर्व, पद्मिनी गंधर्व, रंजना चौहान, मनोजनी भानु, भरत देवांगन, अजीत गेरा, दीपक रजवाड़े, श्रीमती वाजिदा तबस्सुम, मनोज जायसवाल, दीपक कौशिक, चीनू श्रीवास, राधेश्याम गुप्ता, स्निधा देवांगन, आयुषी पाण्डेय, कुमार गौरव गुप्ता, संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी एवं हुकुमचंद पटेल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं व्याख्याता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रामबाबू गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रीमती शशि कश्यप, रामकुमारी यादव, दीपक यादव, मोहनमती ध्रुव एवं संतराम जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल ने व्यक्त किया।

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और नवाचार ने यह संदेश दिया कि वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रयोगधर्मिता के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!