सुर्खियां

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहे 22 वर्षीय युवक की 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बकरियों के लिए चारा काटने लखनी देवी मंदिर की पहाड़ी की ओर गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिर्जा सलमान बेग पिता साहबान बेग उर्फ नदकी, उम्र 22 वर्ष बकरियों के लिए चारा काटने लखनी देवी मंदिर की पहाड़ी की ओर गया हुआ था। चारा काटने के दौरान अचानक वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग उसे लेकर सिम्स पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वार्ड में भी शोक की लहर है। महज 22 वर्ष की उम्र में युवक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में दुख का माहौल है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई इस घटना ने एक बार फिर खुले और आबादी के आसपास से गुजरने वाली बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!