सुर्खियां

देवरीकला सरपंच की विशेष पहल से जरूरतमंद ग्रामीणों को मिला राशन कार्ड का लाभ

पेंड्रा/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत देवरिकला में सरपंच श्रीमती श्यामवती की विशेष पहल पर पात्र ग्रामीणों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए। लंबे समय से खाद्यान्न योजना का लाभ पाने से वंचित ग्रामीणों के लिए यह पहल राहत लेकर आई है।

ग्राम पंचायत की पहल पर 35 अंत्योदय कार्ड तथा विधवा, परित्यक्ता एवं दिव्यांगजनों के प्राथमिकता राशन कार्ड बनवाए गए हैं। इसके अलावा 13 अन्य पात्र परिवारों के प्राथमिकता वाले नए राशन कार्ड भी तैयार कराए गए।
15 अगस्त के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन राशन कार्डों का ग्रामीणों को वितरण किया गया। राशन कार्ड मिलने से पात्र परिवारों को अब शासकीय खाद्यान्न योजना का नियमित लाभ मिल सकेगा।

लाभार्थी ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित थे। ग्राम पंचायत द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राशन कार्ड बनवाए गए।

राशन कार्ड प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए सरपंच श्रीमती श्यामवती का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर सचिव सहित गांव के पंच एवम ग्रामीण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!