सुर्खियां

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम मडना में 8 हेक्टेयर भूमि पर 1,144 ऑयल पाम पौधों का रोपण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम (NMEO-OP) के तहत जिले में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मडना, विकासखंड गौरेला में वृहद रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान कृषक मयंक सोनी, रमेश सोनी सहित अन्य किसानों की कुल 8 हेक्टेयर भूमि में 1,144 ऑयल पाम पौधों के रोपण का कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, एडीएम, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ऑयल पाम के पौधे रोपे।

कृषकों को मिलेगा अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन

राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम के माध्यम से जिले में किसानों को ऑयल पाम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा योजना के प्रावधानों के तहत किसानों को अनुदान एवं सब्सिडी का लाभ देने के साथ खेती से संबंधित आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

ऑयल पाम को दीर्घकालीन एवं व्यावसायिक फसल माना जाता है। इसके विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। जिले में ऑयल पाम के रकबे में विस्तार के साथ किसानों को भविष्य में निरंतर एवं बेहतर आय का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!