
बिलासपुर – फिरंगीपारा कोटा निवासी हरि नामदेव ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हरि नामदेव, पिता श्री घनश्याम कुमार नामदेव, को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बिलासपुर स्थित प्रार्थना सभा भवन में आयोजित सम्मान समारोह एवं “अल्टीमेट मोटिवेशनल प्रोग्राम” के दौरान सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम डॉक्टर आंबेडकर ज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था।।

समारोह में रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे तथा नव नियुक्त आईएएस संजय डहरिया के हाथों हरि नामदेव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण भारती एवं जितेंद्र पाटले की विशेष भूमिका रही।
हरि नामदेव की सफलता पर परिवारजनों, मित्रों एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
