सुर्खियां

श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर को बिलासपुर में, प्रदेश भर के प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

बिलासपुर – अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई, श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय  श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर को बिलासपुर में किए  जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा  2025- 26 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के नामदेव  समाज के छात्र-छात्राओं को श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह से सम्मानित किया जाएगा।  उसके अलावा इस वर्ष नीट जेई, आईआईटी में चयनित प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ,श्री नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव, फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराम चौधरी ने नामदेव समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ से अपील करते हुए कहा है कि वे 10वीं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अपने परिवार के बेटे बेटियों की अंक सूची, प्रदेश के सभी जिलों में पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्यों के पास जमा करें। सभी प्रतिभाओं के लिए एक फॉर्मेट जारी किया गया है समाज के संबंध फॉर्मेट में बच्चों के शैक्षणिक संबंधी जानकारी मांगी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में श्री नामदेव अलंकरण समारोह में बच्चों का चयन करने के लिए समाज के प्रमुख जन नियुक्त किए गए हैं। 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से सभी अपने बच्चों की अंकसूची एवं निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा जमा करेंगे। 15 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा ।  नामदेव समाज के सभी परिवार के सदस्य  सभी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास करने की अपील की गई है। बिलासपुर रायपुर जगदलपुर, अंबिकापुर कोरबा, जांजगीर चांपा, मुंगेली, महासमुंद, लोरमी, राजनांदगांव दुर्ग, कांकेर एवं सभी जिलों में प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं जिसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
प्रदेश स्तरीय श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह में जनप्रतिनिधियों केअलावा अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव  टोमपे , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, राष्ट्रीय महामंत्री एस एस टोनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिल्ला, नई दिल्ली से दयानंद रोहिल्ला, फेडरेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष  राजस्थान से भानुमति गुजरानिया, के अलावा नामदेव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित करेंगे। फेडरेशन की जिला इकाई तथा श्री नामदेव फाउंडेशन के पदाधिकारी, कमल किशोर वर्मा ,एनपी नामदेव, शिवकुमार वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव,दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,शिवराम चौधरी ,राकेश वर्मा, प्रवेश वर्मा,संतोष नामदेव उमेशनामदेव, कैलाश वर्मा, मुकेश नामदेव,विवेक वर्मा, केपी नामदेव, राजकुमार चौधरी, अनिल वर्मा ,गणेश नामदेव, राजेश्वर नामदेव, अजय नामदेव,ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नामदेव समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने राष्ट्रीय एवं नामदेव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारी में लग गए हैं। और जल्द ही जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं के परिजनों से संपर्क किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!