
कोटा – विकासखण्ड कोटा में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.09.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, अध्यक्ष, नगर पंचायत कोटा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में श्री सुलेश पाण्डेय, महामंत्री मंडल, श्री वेकेंट अग्रवाल, पार्षद, श्रीमती पार्वती साहू, पार्षद, श्रीमती मीना, अध्यक्ष, महिला मोर्चा, श्री नंदू, एल्डरमेन, श्री दुर्गेश साहू, जनप्रतिनिधि, डॉ. निखिलेश गुप्ता, बी.एम.ओ., सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा, श्रीमती श्वेता सिंह, बी.पी.एम., महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती सुरूचि श्याम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, बी.ई.टी.ओ., सुपरवाइजर, सी.एच.ओ. ,आर.एच.ओ., मितानिन प्रेरक एवं मितानिन उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 05 स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से कुल 262 आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।
प्रथम स्टॉल – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार
इस स्टॉल में डॉ. रेणुका सैमुएल, पी.जी.एम.ओ. द्वारा महिलाओं , का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
द्वितीय स्टॉल – आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड
इस स्टॉल के माध्यम से सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. द्वारा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाए गए तथा संबंधित योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
तृतीय स्टॉल – सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श
इस स्टॉल में बच्चों, वृद्धजनों व आम नागरिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

चतुर्थ स्टॉल – टी.बी. मुक्त भारत अभियान
इस स्टॉल के माध्यम से श्री राहुल दुबे द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी.बी. से संबंधित जानकारी, जन-जागरूकता एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
पंचम स्टॉल – जन औषधि केन्द्र
इस स्टॉल के माध्यम से जन औषधि केन्द्र के अंतर्गत उपलब्ध जेनेरिक दवाइयों एवं उनके उपयोग के संबंध में नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करते हुए समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कराने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड कोटा में दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।…




