सुर्खियां

बेलतरा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

शेखर बैसवाड़े (बेलतरा) ग्राम पंचायत बेलतरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बिल पारित न होने पर नाराजगी जताई।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और दोहरी नीति अपनाती रही है।


कार्यक्रम में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शकुंतला कांछी, अनुसुइया कश्यप, शैल कश्यप, सीमा मानिकपुरी, संत कुमारी, कमला देवी साहू, सुरेखा पटेल, सती श्रीवास, मधु पटेल, मनोज पटेल, सुरेश कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, विजय साहू, कृष्णा यादव, लक्ष्मी जायसवाल, अनीश धीवर, संस्कार चौबे, संदीप जयसवाल, जगतारण दास, मयंक शर्मा, हरीश कश्यप, चंदन यादव, हिमांशु यादव, चतुर सिंह, रमाकांत कश्यप, अरविंद साहू, अश्विनी जयसवाल, कुशल सोनी, विश्वभर नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!