सुर्खियां

मौसमी बीमारियों से निपटने तैयार रहे,निरंतर अपने अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर मौसमी बीमारियों को फैलने से रोके -प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रतनपुर

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतनपुर में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रांत घोरे की अध्यक्षता में सेक्टर रतनपुर ‘अ’, रतनपुर ‘ब’, उप स्वास्थ्य केंद्र जाली, नवागांव और शीश के स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों की सेक्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी फील्ड वर्करों और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन कर्मचारियों की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम रही, उन्हें स्पष्टिकरण जारी किया गया। बैठक के दौरान एलसीडीसी, पीवीटीजी, आरसीएच 2.0, यू-विन पोर्टल और एनसीडी कार्यक्रम के तहत लंबित सभी ऑनलाइन प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक मे खंड प्रशिक्षण अधिकारी शेख नोवशाद अहमद, नेत्र सहायक अधिकारी दौलत राम मरार, सेक्टर सुपरवाइजर सुशील प्रजापति, रत्ना साहू, आरती धिवर (फील्ड वर्करों),माधुरी कश्यप सहित आन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे |

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सेक्टरवार टीम गठित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर आसपास ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम, त्वरित उपचार एवं निगरानी के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है। टिम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रांत घोरे रतनपुर अ, रतनपुर ब, नवागांव, कर्रा, जाली, मेलानाडीह तथा ग्राम पंचायत सेमरही सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुधा मिश्रा समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी। टीमों को सर्वे, मरीजों की पहचान, उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा गंभीर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!