सुर्खियां

“गांव चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो” अभियान के अंतर्गत रतनपुर मंडल स्थित ग्राम पंचायत रिगवार आश्रित ग्राम खालकछार में किया गया जनसंपर्क

बिलासपुर – आज “गांव चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो” अभियान के अंतर्गत रतनपुर  मंडल स्थित ग्राम पंचायत रिगवार आश्रित ग्राम खालकछार में जनसंपर्क किया।

इस दौरान ग्राम वासियों से आत्मीय संवाद कर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन एवं राशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया हमारा संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन भी समृद्ध एवं सशक्त बने।

इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शनी केशरी  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक प्रशांत यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप जिला मंत्री सूरज साहू सरपंच दिलीप पैकरा मंडल उपाध्यक्ष रामकेश्वर साहू अमोल सिह् अमर सिह् मेलन सिह देवलाल रामफल यादव भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी महामंत्री राहुल कस्यप दीपेश जलकारे मंत्री ऋषि सोनी उपाध्यक्ष रामा जायसवाल संदीप राव तेजन  पांडे उपाध्य्क्ष शंकर राव राजकुमार यादव शान्ति लाल मंत्री छोटू कहरा मुकेश सहित अनेक गणमान्य ।नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!