
कोटा – आज दिनांक 10.04.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रए कोटा में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिलेश गुप्ता के निर्देशन डॉ. गतिका साहू, श्रीमति श्वेता सिंह बीपीएम, श्री धनसिह उद्देश्य बीटीईओ, सेक्टर पर्यवेक्षक, मितानिन पर्यवेक्षक, रचना पटेल, स्टॉफ नर्स व अन्य कर्मचारियो की उपस्थिति में महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। विकासखण्ड कोटा की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपीलोमा वायरस, एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक खतरनाक रोग हैए जो मुख्य रूप से ह्यूमन पैपीलोमा वायरस संक्रमण के कारण होता है। इस बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है जो गर्भाशय में कैंसर के संक्रमण को होने से रोकती है।
अभियान के प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में कुल 05 किशोरी बालिकाओं जिसमें किंजल साहू, ग्राम बरद्वार को उनके माता पिता की सहमति प्राप्त कर उनकी उपस्थिति में सफलतापूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।
श्रीमति श्वेता सिंह बीपीएम कोटा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि भविष्य में होने वाले जोखिमों से बचाव किया जा सके।
यह पहल न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम बन रही है। किशोरी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट प्रदाय किया गया।
