
बिलासपुर – नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवीन छात्र छात्राओं के प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रतनपुर के शूट भवन में आयोजित किया गया, इस वर्ष भी हजारों अध्ययनरत विद्यार्थीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर NSUI छात्र संगठन को समर्थन एवं मजबूती प्रदान की कांग्रेस की मजबूत शाखा मानी जाने वाली स्टूडेंट यूनियन NSUI ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ जिसमे नवीन विद्यार्थियों ने अपना योगदान प्रदान किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा रहे, अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC) राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला,NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (RTI) रवि रावत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सुशोभित किया, मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का nsui छात्र नेता मानस ताम्रकार एवं माही राजपूत सहित आदित्य साहू द्वारा साल श्रीफल एवं माँ महामाया देवी जी का तेलचित्र प्रदान कर स्वागत किया गया, उपस्थित छात्रों का हुजूम बता रहा था की उत्साह सभी में मौजूद है, सर्वप्रथम मंच को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुवात NSUI के छात्र नेतृत्व से की जिसके बाद वे युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के प्रमुख सूत्रधार से बंधे फिर पार्टी ने उनपर भरोसा कर उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिलासपुर जैसे बड़े जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में सौंपी उन्होंने अपनी निष्ठा पार्टी के प्रति बनायी रखी जिसके फल स्वरूप उन्हें पार्टी ने बड़ा मौका दिया उपस्थित छात्रों को उन्होंने बताया कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी सीढ़ी है जिसे वे अपने मेहनत एवं लगन से आगे लेकर जा सकते है । अध्यक्षता कर रहे त्रिलोक श्रीवास ने अपने संबोधन में छात्र जीवन के लगन एवं आत्मविश्वास के बारे में बताया उन्होंने कहा की छात्र भविष्य की नीव है वे दृढ़ निश्चय कर ले तो इतिहास बदलने की छमता रखते है।

वही विशिष्ठ अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया कि रतनपुर एक मात्र ऐसी नगरी है जो चारों युगों को प्रदर्शित करती है, इस धरा में ज्ञान का भंडार है आप सभी को शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ना है और अपने परिवार का नाम ख़ुब रोशन करना है । सभी नवीन प्रवेश छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देने के साथ मानस ताम्रकर द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया । उक्त कार्यक्रम आयोजित करने वाले NSUI के छात्र नेता मानस ताम्रकार एवं उनके सहयोगी के रूप में माही राजपूत,आदित्य साहू, अविनाश श्रीवास एवं प्रियांशु श्रीवास ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
