
शेखर बैसवाड़े (नेवसा) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवसा में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया । इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभार्थी और आमजनों से चर्चा-परिचर्चा कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि बीते 6 अप्रैल से भाजपा मंडल बेलतरा द्वारा भाजपा के स्थापना दिवस के परिप्रेक्ष्य में गांव चलो घर चलो अभियान चला कर ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ।

इस अवसर पर वक्तता के रूप में जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , सहवक्ता विजय कुमार साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि, उत्तर मंडल अध्यक्ष मणि दास मानिकपुरी प्रभारी अरविंद साहू रमाकांत कश्यप बुथ अध्यक्ष ,जिला ग्रामीण महामंत्री ललिता मेहर उत्तर मंडल ग्रामीण महिला मंडल अध्यक्ष शैल कश्यप , जनपद सदस्य राजेंद्र साहू ,मीनू वर्मा , शिवकुमार यादव सरपंच बिटकुली ,उमेश सरपंच प्रतिनिधि नेवसा , नंदकुमार साहू सरपंच कर्मा , केशव कोरी , द्वारिका नामदेव प्रहलाद यादव रामचरण साहू शेखर बैसवाड़े, विनोद साहू , निर्मला कश्यप , आदि भाजपा कार्यकर्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता माताएं बहनें , ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिए।

