सुर्खियां

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, 5 अत्याधुनिक एंबुलेंस को मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया रवाना

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने आज जिला चिकित्सालय परिसर से 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 संजीवनी एक्सप्रेस सहित कुल 5 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर एंबुलेंस की पूजा-अर्चना भी की गई।
विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग थी। पहले खराब एंबुलेंस के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब प्रदेश सरकार ने जिले को 5 आधुनिक एंबुलेंस की सौगात दी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन अत्याधुनिक एंबुलेंस से क्षेत्र के गंभीर एवं अतिगंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इन एंबुलेंसों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, नेबुलाइजर के साथ-साथ पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप और लैरिंजोस्कोप जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।
1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता मिल सकेगी तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जा सकेगा।


इस मौके पर लालजी यादव, छोटेलाल सोनी, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह पहल जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वही इस दौरान विधायक ने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हालचाल और समस्याओं को सुना।


Back to top button
error: Content is protected !!