
कोटा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हनुमंत सेवा समिति धूमधाम और उत्साह के साथ पूरे नगर में हर घर व प्रतिष्ठानों में ध्वज और पांच दिये का वितरण श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा l 2 अप्रैल गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव दीप उत्सव की तरह धूमधाम से मनाने हनुमंत सेवा समिति इस पुनीत कार्य में जुटी हुई है l जिससे हर घर में उत्साह के माहौल के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है l यह सेवा कार्य धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।

हनुमंत सेवा समिति के सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता नें बताया कि हमारी समिति हनुमान जन्मोत्सव दीप उत्सव की तरह मनानें पूरे नगर में पांच दीये और ध्वज का वितरण घर घर जाकर किया जा रहा है सभी हनुमान भक्त 2 अप्रैल गुरूवार को शाम सात बजे दीप अवश्य जलाएं और इस पर्व को धूमधाम से मनाएं l

इस पुनीत कार्य में डा. छेदीलाल गुप्ता ,विनोद गुप्ता,रामनारायण तिवारी,संजय तुलस्यान,प्रकाश दुबे,हेमंत शर्मा, ऋषि ठाकुर, सूरज गुप्ता, कुलदीप शर्मा,मनीष मुखर्जी,चैतेश सोलंकी,विवेक गुप्ता,रामनारायण नंदू याद, श्याम गुप्ता, शिशिर सोनी, गौरव आदित्य ,मोनल गुप्ता,कान्हा जयसवाल राघव गुप्ता संतोष श्रीवास शिवतराई, संजय सोनी, रामचंद्र गुप्ता, संतोष बरेठ, ईश्वर,विजय रजक सहित हनुमान भक्त इस पुनीत कार्य में लगे हुए है l


