सुर्खियां

निस्तारी तालाब को सुखाकर किया जा रहा है मिट्टी का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग की भूमिका पर उठ रहे सवाल, गर्मी में मवेशियों व ग्रामीणों को उठानी पड़ेगी परेशानी, स्थल व दस्तावेज की जांच कर कार्यवाही होगी : एसडीएम

कोटा – बेलगहना क्षेत्र में इन दिनों बेरोकटोक अवैध उत्खनन का कार्य जारी है जिस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती, ऐसे मामलों में खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है,क्योंकि जो खनिज विभाग कोटा – बेलगहना क्षेत्र में सतत निगरानी की बात करता है उसे सड़क किनारे हो रहे हो उतखनन का कार्य दिखाई नहीं देना उसकी भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।


        उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम छतौना में लगभग 10000 घन मीटर मिट्टी की खुदाई हुई थी जिसे खनिज विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया और मीडिया द्वारा ध्यान आकर्षित कराया जाने पर पटवारी ने स्थल का नापजोख कर प्रतिवेदन तहसील कार्यालय बेलगहना मे प्रेषित किया है जो लंबित है।इसी प्रकार वर्तमान में रतनपुर – बेलगहना मार्ग पर स्थित ग्राम बारीडीह में मुख्य सड़क के किनारे स्थित निस्तारी तालाब को साजिश पूर्वक दो माह पूर्व से सुखाकर वहां से अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। इस अवैध उत्खनन कार्य के लिए तालाब को सुखा देने से निस्तारी तालाब से ग्रामीणों व पशुओं को निस्तारी समस्या से जूझना पड़ेगा। एक ओर शासन व प्रशासन ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व निस्तारी जल की व्यवस्था करता है वही ग्राम पंचायत, खनिज विभाग व ठेकेदार की मिली भगत से एक बड़े निस्तारी तालाब को सुखाकर मशीनों के जरिए मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों को निजी भूमि में तालाब होने तथा भूमिस्वामी द्वारा गहरीकरण कराय जाने के नाम पर ठगा जा रहा है। यदि गहरीकरण किया जाना आवश्यक था तो वह शासन की योजना के तहत ग्रीष्म ऋतु के अंत में करना चाहिए था। इस संबंध में खनिज निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो हमेशा की तरह उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ वही तहसीलदार रतनपुर ने महामाया मंदिर में ड्यूटी तथा जनगणना कार्य में व्यस्त रहने की बात कही। मामले की जानकारी प्रशिक्षु आईएएस तथा एसडीएम कोटा श्री अरविन्द कुमारण को दिए जाने पर उन्होंने खनिज विभाग तथा तहसीलदार को सूचित कर दिए जाने की बात कहते हुए बताया कि स्थल तथा दस्तावेजों का निरीक्षण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इस प्रकार के मामलों में उल्लंघन के दायरे को जानने के लिए मुख्य रूप से विस्तृत और व्यापक जानकारी की आवश्यकता होती है।

Back to top button
error: Content is protected !!