सुर्खियां

टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा युवक 17.90 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा गया

कोटा – बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम को बड़ी सफलता मिली है। चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम अपराध विवेचना के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल पाए गए। इनकी कुल कीमत 17,90,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने उक्त नकदी को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!