सुर्खियां

कोटा-रतनपुर मार्ग पर चाकूबाजी: शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर

कोटा – रतनपुर के ग्राम घासीपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अजय ध्रुव (पिता स्व. इतवार सिंह ध्रुव), राहुल सिदार और रोहित ध्रुवे अपनी मोटरसाइकिल से वापस श्रीपारा लौट रहे थे। इसी दौरान लखनीदेवी मंदिर से कुछ दूरी पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें कट मारा।
जब पीड़ितों ने सुरक्षित ड्राइविंग की सलाह देते हुए कहा, “कैसे मोटरसाइकिल चला रहे हो?”, तो चारों युवक आक्रोशित हो गए। विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी बीच एक हमलावर ने धारदार चाकू निकालकर अजय ध्रुव के गले और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।



अजय को लहूलुहान हालत में देखकर हमलावर तुरंत अपनी बाइक से रतनपुर की ओर भाग निकले। राहुल और रोहित ने तत्परता दिखाते हुए घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटा पहुँचाया, जहाँ कार्यरत डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

असुरक्षित होता मार्ग: असामाजिक तत्वों का अड्डा
कोटा-रतनपुर मार्ग पर रात के समय सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस क्षेत्र में शराब पीकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे राहगीरों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। जिससे इस प्रकार की घटनाएं दुबारा ना हो।

Back to top button
error: Content is protected !!