सुर्खियां

ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित ग्राम खोलीपारा में अरपा नदी से प्रतिदिन ट्रैक्टरों के माध्यम से हो रहा रेत का अवैध खनन

कोटा – बेलगहना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित ग्राम खोलीपारा में अरपा नदी से प्रतिदिन ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रेत खनन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे इस अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सुबह से शाम तक ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
प्रशासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!