सुर्खियां

बलौदा बाजार पुलिस जल संसाधन बिलासपुर एवं पुलिस परिवार बिलासपुर ने क्वार्टर फाइनल दौड़ में प्रवेश किया

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग के चौथे वर्ष में आठवे दिन छः मैच खेले गए जिसमें पहला मैच बलरामपुर एजुकेशन एवं मेडिकल सेवियर  के बीच खेला गया जिसमें बलरामपुर एजुकेशन विजेता रही  दिन का दूसरा मैच फ्री क्वार्टर फाइनल दर्जे का रेलवे फाइटर एवं मेडिकल वारियर के मध्य खेला गया

जिसमें रेलवे फाइटर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और इस मैच के मैन ऑफ द मैच बंटी शर्मा रहे दिन का तीसरा मैच बिलासपुर सेवियर और स्टार 11 रेलवे के बीच खेला गया जिसमें स्टार 11 रेलवे विजेता रही चौथा मैच प्री क्वार्टर फाइनल दर्जे का पुलिस परिवार बिलासपुर एवं सारंगढ़ सर्विसेज के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस परिवार बिलासपुर 10 विकेट से विजेता रही एवं इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रदीप ध्रुव रहे दिन का पांचवा प्री क्वार्टर फाइनल दर्जे का मैच जल संसाधन विभाग बिलासपुर एवं डॉक्टर 11 के मध्य खेला गया जिसमें जल संसाधन विभाग ने 15 रन से जीत दर्ज की एवं इस मैच के मैन ऑफ द मैच सत्यम पोते रहे दिन का अंतिम मैच फ्री क्वार्टर फाइनल दर्जे का बलौदा बाजार पुलिस एवं बलरामपुर एजुकेशन के मध्य खेला गया जिसमें बलौदा बाजार पुलिस ने जीत दर्ज की

Back to top button
error: Content is protected !!