
कोटा – उपसंभाग में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत गुरुवार 12 मार्च 2026 से की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। योजना 12 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक सीमित अवधि के लिए लागू रहेगी।
इस योजना के तहत गरीब एवं बकाया बिजली बिल का भुगतान करने में असमर्थ उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी। इसमें BPL, घरेलू तथा पंप उपभोक्ता (स्थायी एवं अस्थायी) शामिल किए गए हैं।
उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए Mor Bijlee App के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से 12 मार्च से ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
योजना के मुख्य लाभ
योजना के अंतर्गत बिजली बिल के भुगतान पर निम्न प्रकार की छूट दी जाएगी—
एकमुश्त भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में 10% छूट
तीन कि
स्तों में भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में 5% छूट
तीन से अधिक और अधिकतम 6 किस्तों में भुगतान पर
सरचार्ज में 100% छूट
मूल राशि में कोई छूट नहीं
स्थायी रूप से बंद कनेक्शनों के लिए भी राहत
जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से विच्छेदित/बंद हो चुके हैं लेकिन उन पर बकाया राशि है, उन्हें भी योजना के तहत विशेष छूट मिलेगी—
BPL उपभोक्ता: मूल राशि में 75% छूट और सरचार्ज में 100% छूट
घरेलू व पंप उपभोक्ता: मूल राशि में 50% छूट और सरचार्ज में 100% छूट
समाधान शिविरों का आयोजन
योजना के तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कोटा उपसंभाग में बिजली बिल समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे। यह शिविर 12 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से आयोजित होंगे।
मुख्य स्थान:
कोटा बिजली ऑफिस परिसर
करगीकला मुख्य चौक
नेवरा मुख्य चौक
