सुर्खियां

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित

कोटा – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव श्री अनिल कुमार चौहान जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 08 मार्च 2026 एवं 10 मार्च 2026 को अग्रसेन भवन कोटा तथा तहसील कोटा में विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान तालुका विधिक सेवा समिति कोटा की अध्यक्ष माननीय श्रीमती दीप्ति बरवा जी ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से संरक्षण, मूल अधिकार, आगामी नेशनल लोक अदालत, साइबर क्राइम, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा तथा भरण-पोषण अधिनियम सहित अन्य विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।


शिविर में पैरा लीगल वॉलिंटियर विवेक कुमार गेरे, न्यायालय स्टाफ तथा महिला अधिवक्ताओं की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 08 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 360 महिलाओं एवं 20 पुरुषों सहित कुल 380 लाभार्थी उपस्थित रहे, जबकि 10 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 25 महिलाओं एवं 12 पुरुषों सहित कुल 37 लाभार्थियों ने सहभागिता की।


इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!