

कोटा – छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगामी समय के लिए अपनी युवा टीम को और भी मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर ग्रामीण से एक खबर सामने आ रही है। संगठन के प्रति निष्ठा और छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले राजू दास मानिकपुरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा रतनपुर का नया मंडल अध्यक्ष का नियुक्त किया गया है।
उन्होंने स्कूल के दिनों से ही छात्र राजनीति में कदम रखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र हितों की आवाज उठाई। रतनपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर रहकर उन्होंने अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवाया।
पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो भी रह चुके हैं, उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल के करीबी समर्थक माना जाता है भाजयुमो रतनपुर मंडल उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी के जमीनी कार्यों में जो मेहनत की,उसी का परिणाम है कि आज उनका कद बढ़ाकर उन्हें भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी बेबाक शैली और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाने वाले ।राजू दास मानिकपुरी केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों में भी हमेशा तत्पर रहते हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ संगठन के लिए मजबूत साबित हो सकती है, अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार करता हूँ, पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं सरकार की नीतियों और संगठन की विचारधारा को अंतिम छोर के युवा तक पहुँचाने का काम करूँगा।
बीजेपी का यह कदम साफ संदेश देता है कि पार्टी अब उन चेहरों को आगे ला रही है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और जिनकी पकड़ युवाओं पर मजबूत है। देखना होगा कि युवाओं के आगे आने से आगामी समय में रतनपुर भाजयुमो की गतिविधियों में कितनी तेजी आती है।


