सुर्खियां

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 900 ग्राम गांजा और 5.26 लाख रुपये के साथ महिला गिरफ्तार

बिलासपुर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा और 5 लाख 26 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 5 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 15 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में एक महिला गांजा रखकर बिक्री कर रही है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।


आरोपी से क्या-क्या हुआ बरामद


रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी श्रीमती काजल वर्मा (25 वर्ष), पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा, निवासी वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से—
900 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 40,000 रुपये)
5,26,000 रुपये नगद (बिक्री रकम)
बरामद किए। कुल 5,66,000 रुपये की जब्ती की गई है।


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!