सुर्खियां

कोटा सबडिवीज़न में बीट प्रणाली को मज़बूत करने गाँव के कोटवारों की ली गई मीटिंग

कोटा – पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में कोटा सबडिवीज़न  में दिनांक 7/2/26 को कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें थाना कोटा, रतनपुर व बेलगहना के 60-70 ग्राम कोटवार उपस्थित हुए। उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी महोदया श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा संबोधित किया गया।

जिन्हें, थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों, नशा विरुद्ध अभियान, सायबर अपराध के विरूद्ध जागरूकता अभियान, गांव में बाहरी आवारा घुमक्कड़ गिरोह डेरावालों के संबंध में जानकारी,वाहन दुर्घटनाओं को रोकने में,ग्राम कोटवारों की भूमिका ,इसके अलावा, कोटवारों को गांव में अपरिचित व्यक्तियों, वाहनों या संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी रखने की समझाइस दी गई।

इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पुलिस की मजबूत पकड़ बनाना और संभावित अपराधों से बचाव करना है। ग्राम कोटवारों को पुलिस बीट सिस्टम के संबंध में जानकारी दी गई और समय-समय पर स्थानीय बीट के साथ संपर्क बनाए रखने और उनके साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!