

कोटा – क्षेत्र के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिनांक 09 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना एवं उपभोक्ताओं को इसके लाभों, उपयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करना है। इसके अंतर्गत आमजन हेतु सभा, नुक्कड़ नाटक, कैनोपी के माध्यम से प्रदर्शन, जिंगल तथा फीडबैक फॉर्म के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उक्त कार्यक्रमों का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर किया जाएगा—

1. स्थान: कोटा बिजली कार्यालय
दिनांक: 19.02.2026
2. स्थान: विद्युत उपकेंद्र नेवारा
दिनांक: 21.02.2026
सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएँ तथा स्मार्ट मीटर संबंधी अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त करें।



