सुर्खियां

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले में PMAY-G के अपूर्ण आवासों को पूरा कराने हेतु संध्या चौपाल का आयोजन

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही :
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में विकासखंड मरवाही में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से लगातार संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
भस्कुरा ग्राम तथा कटरा ग्राम में जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे की उपस्थिति एवं जनपद पंचायत के नेतृत्व में संध्या चौपाल आयोजित की गई।

इन चौपालों में मुख्य रूप से उन हितग्राहियों से विस्तृत चर्चा की गई जिनके आवास अभी तक अपूर्ण हैं। भस्कुरा एवं कटरा सहित आसपास के क्षेत्रों में कई हितग्राहियों ने अभी तक अपने आवास पूर्ण नहीं किए हैं। विशेष रूप से कटरा ग्राम में 68 हितग्राहियों के आवास अभी भी अधूरे हैं।

चौपाल में हितग्राहियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समयावधि में आवास अवश्य पूर्ण करें। उन्हें यह भी समझाया गया कि अपना पक्का मकान बनाना क्यों आवश्यक है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त राशि का सही ढंग से सदुपयोग कैसे किया जा सकता है।

इसके साथ ही शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मनरेगा आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों के प्रश्नों व समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे ने कहा कि जिले में कोई भी पात्र हितग्राही बिना पक्के मकान के न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपूर्ण आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना प्राथमिकता है। आगामी दिनों में विकासखंड के अन्य ग्रामों में भी इसी प्रकार संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!