

नेवसा – अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दीया ग्रुप छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रांतीय संयोजक दीया छत्तीसगढ़ डॉ पी एल साव , डॉ योगेंद्र साहू के निर्देशन में एवं जिला संयोजक कोरबा विजेंद्र यादव के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के बेलतरा आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नेवसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहित दो प्रमुख विद्यालयों में नशा मुक्त भारत अभियान, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट,जीवन प्रबंधन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दोनों विद्यालयों में विशाल डिवाइन वर्कशॉप पावरप्वाइंट प्रोजेक्टर के द्वारा जिसमें बच्चों को विभिन्न वीडियो जानकारी के माध्यम से जीवन निर्माण की अनेक बातें बताई गई। कार्यक्रम 4 दिसंबर को 11:00 से 4:00 तक दोनों जगहों पर संपन्न हुआ । मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों को संदेश देते हुए विस्तारक दीया छ.ग .कु. सविता साहू ने कहा कि आज नशा नौजवानों की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित कर रही है आज युवा सबसे अधिक नशे के गिरफ्त में हैं जिस गति से युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है उसी रफ्तार में समाज में गंभीर घटनाएं भी सामने आ रही। आज यह सबसे बड़ा चिंता का विषय बनता जा रहा। की आने वाले समय में युवाओं को कैसे नशे से बचाया जाए इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है और संकल्प की आवश्यकता है ।

उन्होंने युवाओं से आवाहन किया की इस घातक नशे से बचें और अपनी ऊर्जा और शक्ति का नियोजन उपयोग सकारात्मक दिशा में करें और समाज राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान दें। इस मौके पर छ. ग. प्रचारक दीया कन्हैया चौहान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसा जीवन जिएं जो दूसरों को भी प्रकाश दे जीवन में सेवा भाव त्याग ,तपस्या और लगन अच्छा व्यक्तित्व श्रेष्ठ संकल्प ही हमें सफलता तक पहुंचाते हैं हमेशा सकारात्मक चिंतन के सांथ सकारात्मक दिशा में कार्य करें । वर्कशॉप के अंत में जिला विस्तारक कोरबा ऋचा स्वर्णकार ने बच्चों को मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के विषय में बच्चों को बताया और कहा कि कभी भी अपने को कमजोर ना समझें संघर्षों और चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें आत्मविश्वास के सांथ जीवन पथ में आगे बढ़ें।

दोनों विद्यालयों के 500 से अधिक बच्चों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजक विकास जायसवाल टिंकू बैसवाड़े ने बताया कि निरंतर गायत्री परिवार डिवाइन ग्रुप दिया के द्वारा व्यक्ति निर्माण और परिवार निर्माण राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की भावी पीढ़ी को संस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ने सकारात्मक दिशा प्रदान करने छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में अभियान चलाया जा रहा कार्यक्रम के इस मौके पर प्रांत सहसंयोजक दीया ओमप्रकाश बलभद्र, विस्तारक सविता साहू, प्रचारक कन्हैया चौहान, कोरबा डिवाइन ग्रुप विस्तारक ऋचा स्वर्णकार , कर्रा से टिंकू बैसवाड़े,बेलतरा से विकास जायसवाल,संभागीय विस्तारक दीया फूल सिंह शिक्षक शैलेंद्र कोरी, रामाधार श्रीवास, जमुना प्रसाद कश्यप, तीरीथ राम यादव,लोक कलाकार जनक राम साहू , केशव कोरी,ओम प्रकाश साहू, प्रधानाध्यापक हर प्रसाद कैवर्त देव संस्कृति विद्यालय कर्रा विद्यालय शिक्षक इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । बच्चों ने उत्साह पूर्वक इस वर्कशॉप में भागीदारी की ।
बच्चों को विषय को समझाने महापुरुषों के कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कक्षा में कई प्रकार के गतिविधि के माध्यम से बच्चों को जीवन निर्माण की जानकारी दी गई।


