सुर्खियां

कोटा नगर के होनहार छात्र संस्कार तिवारी ने MBBS कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बिलासपुर – कोटा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 14 रामनगर निवासी संस्कार तिवारी ने MBBS की डिग्री हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें चिकित्सा स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।


संस्कार तिवारी, करगी रोड कोटा निवासी अशोक तिवारी और नंदिनी तिवारी के पुत्र हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए गर्व व्यक्त किया है। वहीं नगरवासियों में भी हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
संस्कार की सफलता इस बात का भी उदाहरण है कि परिवार में शिक्षा का मजबूत वातावरण किस तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करता है। उनकी छोटी बहन संस्कृति तिवारी भी दुर्ग मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
संस्कार तिवारी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी शिक्षा के प्रति प्रेरित हो रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!