सुर्खियां

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पचरा में 4 दिनों से ठप बिजली बहाल, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा में पिछले चार दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था ठप होने से पेयजल आपूर्ति, दैनिक कार्यों और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही थी।
ग्रामीणों द्वारा विभिन्न माध्यमों से समस्या के समाधान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 30 अप्रैल की रात ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप (रतनपुर) को दी।
सूचना मिलते ही दुर्गा कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभाग के साथ समन्वय किया और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहे।
उनके प्रयासों का परिणाम रहा कि अगले ही दिन सुबह बिजली विभाग की टीम ग्राम पचरा पहुंची और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम के होरीलाल यादव, नाथूराम, मनोज कुमार यादव, कवल दास, राजकुमार पटेल, राजेंद्र दास, राजा यादव, अजय पटेल, पिंटू यादव, राधेश्याम यादव, धन सिंह, अनिल पटेल, शैलेंद्र यादव, वीरेंद्र साहू, जाल सिंह, भूखन सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!