
छत्तीसगढ़ राज्य पत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग में सोमवार को कुल 6 लीग मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालोदाबाजार पुलिस और रेलवे फाइटर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।

पहले मुकाबले में बालोदाबाजार पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस को 6 रन से हराया। इस मैच में त्रिलोक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में रेलवे फाइटर ने बाल्को कोरबा को 4 विकेट से पराजित किया, जिसमें अरविंद को विकेटमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
तीसरे मैच में बालोदाबाजार पुलिस ने बैंकर्स 11 बिलासपुर को 60 रन से हराकर अपनी मजबूत स्थिति बनाई।

चौथे मुकाबले में बाल्को कोरबा ने तारबहार पुलिस बिलासपुर को 81 रन से मात दी, जहां नरेंद्र को रनमैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पांचवें मुकाबले में सिविल लाइन पुलिस ने बैंकर्स 11 बिलासपुर को 6 विकेट से हराया।
दिन के अंतिम मैच में रेलवे फाइटर ने तारबहार पुलिस को 56 रन से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की।

दिन भर चले मुकाबलों के बाद बालोदाबाजार पुलिस और रेलवे फाइटर की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी कमल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (सीजी), एवं डॉ. विक्रांत धोरे, प्रांताध्यक्ष (खेल एवं युवा कल्याण), छत्तीसगढ़ राज्य पत्रित अधिकारी संघ द्वारा दी गई।

