सुर्खियां

रतनपुर में ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस का शानदार 10वीं रिजल्ट, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ड्रीम व्यूअर’s क्लासेस ने इस वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अन्या सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सर्वज्ञ श्रीवास्तव और सपना यादव ने 87% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रांजल कौशिक (85%) और आराध्या अग्रवाल (84%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में पूजा पटेल (83%), संयम अग्रवाल (81%), पारिधि सिंह (78%), मिश्थी साहू व आयुष जायसवाल (77%), साक्षी कुम्हार (74%), वेदिका जायसवाल (72%), हर्ष सोनी व उत्कर्ष यादव (67%), मानस पांडे व सरिता प्रधान (65%), त्रिप्ती जायसवाल (64%), नैतिक यादव (62.33%) और अनुशा अग्रवाल (61%) शामिल रहे।
संस्थान के चेयरमैन हरिहर साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में मार्गदर्शन देता रहेगा।
इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे रतनपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने संस्थान की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!