सुर्खियां

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बेलगहना पुलिस का प्रहार, 5 किलो गांजा के साथ 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 2.51 लाख का मशरूका जब्त

बिलासपुर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत बेलगहना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने व बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी दादा मिंया पिता का नाम: मौली बक्स
उम्र: 65 वर्ष निवासी: फारेस्ट कॉलोनी, बेलगहना से मादक पदार्थ गांजा: 5 किलोग्राम।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ नशा विरोधी चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेलगहना चौकी पुलिस को दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फारेस्ट कॉलोनी निवासी दादा मिंया अपने घर में बिक्री हेतु अवैध गांजा रखे हुए है।


सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर विधिवत नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग कपड़े के थैलों में रखे 5 पैकेट गांजा (कुल वजन 5 किलो) बरामद किए गए। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त नगद रकम भी जब्त की गई।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा एंड टू एंड विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा लक्ष्मण यादव, निवासी ग्राम बेलगहना, से ₹20,000 में खरीदा था तथा शेष राशि गांजा बेचने के बाद देने की बात तय हुई थी। फरार आरोपी लक्ष्मण यादव की तलाश जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक हेमंत सिंह
सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर
प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार पात्रे
आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम
पुलिस का संदेश
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!