सुर्खियां

अपराधी को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, अपहरण मामले में संरक्षण देने वाला आरोपी कोटा पुलिस के शिकंजे में

बिलासपुर – चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर कोटा पुलिस द्वारा एक और अहम कार्रवाई की गई है।
थाना कोटा के अपराध क्रमांक 1084/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर पूर्व में आरोपी बसंत रात्रे पिता नामदास रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपी बसंत रात्रे को संजय रात्रे पिता संतु रात्रे द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था तथा पुलिस को सूचना न देकर जानबूझकर गुमराह किया गया।
प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। कोटा पुलिस टीम ने थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह प्रायमरी स्कूल के पीछे दबिश देकर आरोपी संजय रात्रे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम लिम्ही, थाना तखतपुर, हाल मुकाम तुर्काडीह प्रायमरी स्कूल के पीछे, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64, 87, 249, 3(5) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान एवं उप निरीक्षक मीना ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!