सुर्खियां

प्लॉट में घुसकर बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी कोटा पुलिस के हत्थे चढ़ा, त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी

कोटा – कोटा पुलिस द्वारा चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोटा श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम सल्का स्थित उसके प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 4 बंडल बिजली का तार चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04 फरवरी 2026 को आरोपी
रुपेश चंद्रवंशी, पिता स्व. बल्ला चंद्रवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी रोहा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (हाल मुकाम: बुधवारी बाजार, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 01, बिलासपुर) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 4 बंडल बिजली का तार, जिसकी अनुमानित कीमत 9000 रुपये है, जप्त कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक 570 अशोक नामदेव, आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर एवं आरक्षक 1356 संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।
कोटा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!