

विधायक प्रणव की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने की करोड़ों के निर्माण की नवीन स्वीकृति
मरवाही विधानसभा में लोक निर्माण विभाग से होगा सड़को एवं पुल का निर्माण
गौरेला/पेंड्रा/मरवाही: मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़को एवं का नवीन निर्माण जल्द ही प्रारंभ होगा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़को एवं पुल के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है जिसका आदेश जारी किया गया है! इस हेतु विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है!
मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बताया कि उनकी मांग पर छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के द्वारा मरवाही विधानसभा में पंडरी-धरहर-ऐंठी-सिलवरी मार्ग के कुल लंबाई 6.00 किमी. सड़क निर्माण हेतु 574.73 लाख रुपए, हर्राडीह से आमारू पहुंच मार्ग निर्माण कार्य कुल लंबाई 2.05 किमी. सड़क निर्माण हेतु 222.85 लाख रुपए एवं गौरेला से वेंकटनगर मार्ग पर सोनाड़ी नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 272.29 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है!
विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है इससे मरवाही विधानसभा जो आदिवासी बहुलता वाली विधानसभा में भी लगातार करोड़ों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा रही है इस हेतु सुशासन सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हृदय से आभार ज्ञापित करता हूं इन निर्माण से मरवाही के विकास को गति मिलेगी और यहां की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग पूर्ण होगी।



