सुर्खियां

सौतेले पिता ने शराब के नशे में अपने 26 वर्षीय बेटे की टंगिया मारकर की हत्या, पुलिस ने सौतेले पिता को किया गिरफ्तार

कोटा – कोटा नगर के वार्ड नंबर 9 में पारिवारिक विवाद में सौतेले पिता ने अपने 26 वर्षीय बेटे को हत्या कर दी साथ ही अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सौतेले पिता और बेटे और माँ के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। आज भी तीनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सौतेले पिता चोहन यादव उम्र 65 वर्ष ने अपने सौतेले बेटे लखन घसिया पिता बुद्धू घसिया उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 09 कोटा पर टंगिया से वार कर दिया जिससे लखन घसिया की मौत हो गई। अपने बेटे पर हमला होते देख मृतक की माँ कमला यादव उम्र 55 वर्ष बीच बचाओ करने गई तो  चोहन यादव ने इस पर भी हमला कर दिया। जिसे कमला गंभीर रूप से घायल हो गई। कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने गंभीर रूप घायल कमला यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में इलाज के लिए भर्ती किया है। अधिक शराब सेवन की वजह से सौतेले पिता चोहन यादव का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में पुलिस अपनी निगरानी में इलाज करा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!