
जितेंद्र (लखराम) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखराम में अटल विहारी बाजपेयी वि. वि. बिलासपुर से सम्बंद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लखराम द्वारा ग्राम लखराम में सघन स्वछता अभियान चलाया गया,

जिसमे स्वछता की शुरुवात शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश राय ज़ी, प्राचार्य श्री संजय साळुंके ज़ी एवं डॉ. राजेश्वर देवांगन ज़ी द्वारा स्वयसेवको एवं स्वछता दूतो को कैप, मास्क एवं हैंड ग्लपस वितरित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में सक्रिय रूप से ग्राम लखराम के समाज सेवी सदस्य श्री घनश्याम गुप्ता ज़ी, राजेश्वर देवांगन, श्री सूरज देवांगन ज़ी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारि श्री निर्मल देवांगन, सहायक कार्यक्रम अधिकारि श्री रामायण सूर्यवंशी ज़ी, श्रीमती रजनी कौशिक, श्रीमती सुशीला पैकरा, कु. हर्षिता शर्मा की सक्रिय रूप से सहभागिता रही।
