सुर्खियां

राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा से सुभाष चतुर्वेदी चयनित

कोटा – शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा के एनएसएस स्वयंसेवक सुभाष चतुर्वेदी का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिये किया गया है. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा प्रायोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक जबलपुर (म.प्र.) में हो रहा है. कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से 8 स्वयंसेवकों का चयन हुआ है. जिसमें शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा से सुभाष चतुर्वेदी शामिल है. ये स्वयंसेवक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा, पंथी, सुआ आदि के माध्यम से दूसरे राज्यों से आने वाले स्वयंसेवकों को छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति का परिचय कराएंगे. राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में चयनित स्वयंसेवकों को राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता वाजपेयी, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ मनोज सिन्हा, जिला संगठक अधिकारी डाॅ. कान्ति अंचल एवं शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा की प्राचार्य डॉ. नाज़ बेंजामिन ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!