
कोटा – अचानकमार रेंज के सिहावल सागर में एक पालतू हाथी ने चारा खिलाने वाले कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे कर्मचारी के पेट में हाथी का दांत घुस गया था। अचानकमार रेंज के अधिकारियों कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली जिसके बाद गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहां डियूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अचानकमार रेंज के सिहावल सागर के जंगल में विभाग द्वारा चार पालतू हाथियों की देखरेख के लिए चारा कटर के पद पर कर्मचारी पदस्थ है। 5 तारीख की शाम 4 से 5 बजे के आसपास हाथियों को चारा देने के लिए चारा कटर के पद पर पदस्थ कर्मचारी पंचराम बैगा पिता मानसिंह बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी सारस डोल गया तब उसी समय एक हाथी उस पर हमला कर दिया जिससे पंचराम के पेट पर उसका दांत घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी लगने के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे। गंभीर रूप से घायल पंचराम का प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया।
