सुर्खियां

टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर कक्ष में पौधों की अवैध रूप से कटाई छटाई व खेती के प्रयोजन से अतिक्रमण करते 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोटा – वनमंडलाधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार एवम् उप वनमंडलाधिकारी उचित मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना  के निरीक्षण में  टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर कक्ष क्रमांक 2377 पौधों एवं वन सस्यो की अवैध रूप से कटाई छटाई एवं गड़लिंग कर अवैध रूप से खेती के प्रयोजन से अतिक्रमण करते 07 आरोपी 1.शत्रूहन सिंह /बिसाहू  2. संत राम/नान्हे 3. सुखमन/ पूरन दास 4. मोहित / हरि सिंह 5. भुवन पिता आनंद दास 6. शिवचरण / सोहन दास 7. संजय दास / प्रेम दास सभी निवासी कसई बहरा (बेलगहना) को गिरफ्तार कर (1) भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(i) क, ग, 52, (2) लोक संपत्ति की क्षति निवारण अधिनियम 1984 धारा 3, (3) वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2, (4) जैव विविधता अधिनियम 2002 की धारा 3,55,58 के तहत कार्यवाही करते हुए 14 दिनो की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है जिसमें परिक्षेत्र सहायक टेंगनमाडा श्री प्रमोद मिश्रा, शिव कुमार पैकरा प स बेलगहना बी एफ ओ  कान्हा वर्मा, लक्ष्मण मरकाम, पंकज साहू, राजनारायण यादव का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!