सुर्खियां

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर के तहसील कोटा का अध्यक्ष बने दिलहरण प्रसाद श्रीवास

कोटा – भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर के तहसील कोटा में विगत दिनों चलाए गए सदस्यता अभियान के उपरांत आज तहसील समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में दिलहरण प्रसाद श्रीवास कलारतराई एवं मंत्री के रूप में धर्मेंद्र सिंह परिहार गोबरीपाट का चयन किया गया आगे की समिति की संरचना अध्यक्ष/ मंत्री एवं कार्य समिति सदस्यों द्वारा किया जाएगा।


आज के चयन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से बिलासपुर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह कार्य कार्यकारी मंत्री आर एस पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह, जिला राजस्व प्रमुख एलपी सिन्हा , तहसील बेलतरा के अध्यक्ष गोपीचंद पटेल , मनजीत सिंह , मनोहर सिंह राज जनपद अध्यक्ष विकासखंड कोटा ,गोविंद सिंह आर्मो  करका, सुभाष अनंत पिपरतराई , बाला दास बंजारे खुरदुर, कौशल सिंह जगत नवागांव, कौशल कुमार मार्को मटसगरा, अनिल कुमार साहू कुंवारी मुंड़ा, राजकुमार साहू अमाली, तीरथ नवरंग बिल्लीबंद एवं विभिन्न ग्रामों से आये किसान बंधु उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!