
कोटा – अरपा भैसाझार बैराज घूमने गए युवक की 5 दिन बाद अरपा भैसाझार बैराज के डुबान क्षेत्र में तैरती हुई लाश मिली है। वही उसके दूसरे साथ युवक का अब तक पता नही चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुआजती निवासी अशोक दास मानिकपुरी पिता काशी दास उम्र 30 वर्ष और उसका दोस्त राजेश यादव पिता स्व.जग्गू यादव उम्र 24 वर्ष निवासी पड़ाव पारा मुंगेली यह दोनो 19 तारीख को अरपा भैसाझार बैराज घूमने जाने की बात कह कर घर से निकले थे। फिर दोनो घर वापस नही लौटे। जिसके बाद दोनो युवक के परिवार वालो ने रतनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
26 की देर शाम को मछवारे ने बैराज में एक लाश तैरती हुई देखी जिसकी सूचना रतनपुर थाना को दी गई। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुचकर लाश की पहचान राजेश यादव पिता स्व.जग्गू यादव उम्र 24 वर्ष निवासी पड़ाव पारा मुंगेली के रूप की, शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के कोटा के मरचुरी में रखवा दिया था। जिसका आज पोस्टमार्टम कराया गया है। वही राजेश यादव का शव मिलने के बाद पुलिस को संदेह है कि कही अशोक मानिकपुरी बैराज में डूब हुआ तो नही है। इस लिए पुलिस ने गोताखोर की मदद ली और बैराज में खोजबीन शुरू की पर अशोक मानिकपुरी का कही पता नही चल पाया है।

19 तारीख को अरपा बैराज में ऐसा क्या हुआ जिससे राजेश यादव डूब गया और अशोक मानिकपुरी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। रतनपुर पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है। राजेश यादव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व अशोक मानिकपुरी के मिलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।