
कोटा – राजपूत क्षत्रिय समाज कल्याण समिति रतनपुर के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रतनपुर तहसील कार्यालय के पीछे स्थित महाराणा प्रताप भवन में महाराणा प्रताप जयंती खास तरीके से मनाया गया, समाज के युवक युवतियों के द्वारा रतनपुर नगर में डीजे की धुन में बाईक रैली निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली नगर भ्रमण के बाद कार्यक्रम स्थल पहुँची जहां मौजूद समाज के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्र, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में अरुण चौहान जिला पंचायत, विनोद सिंह ठाकुर, नैन सिंह परिहार, पी.एस. ठाकुर, राधेश्याम परिहार, एसके सिंह, शैलेश सिंह ठाकुर, संजय सिंह राजपूत, विकास सिंह ठाकुर, श्रीमती सीमा संजय सिंह, नवीन कुमार सिंह, विक्रम सिंह ठाकुर, विजय बघेल, बृजभान सिंह राजपूत, बेनी सिंह बैस, माखन सिंह ठाकुर, फल्गो सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज कल्याण समिति रतनपुर, राजा ठाकुर अमर सिंह उपाध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज कल्याण समिति रतनपुर, निरंजन सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, डीएस राजपूत सचिव, हेमंत सिंह क्रांति, प्रेम सिंह, रवि सिंह ठाकुर, प्रेम सोमवंशी, मनमोहन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाज के बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे युवक- युक्तियां शामिल हुए।
