
ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान/गणित मॉडल प्रदर्शनी सह पुस्तक मेला संकुल क्लब तेंदुवा में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में संकुल तेंदुवा, मन पहरी, नागचुवा के 07 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शाला स्तर पर गठित विज्ञान एवं गणित क्लब विद्यार्थियों ने अपने -अपने मॉडल के साथ हिस्सा लिया,,,हाईस्कूल तेंदुवा के प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी तेंदुवा श्रीमती अनिमा तिर्की एवं,समन्वयकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रदर्शनी का आगाज़ हुआ।

हाईस्कूल तेंदुवा के व्याख्याताओं के निरीक्षण एवं निर्णय के आधार पर गणित समूह में मन पहरी संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसहा के छात्र आफरीदी नवरंग को प्रथम एवं नागचुवा संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागचुवा के खुशबू यादव को दूसरा स्थान मिला,,वहीं विज्ञान समूह में मन पहरी संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मन पहरी के मेघा दुबे को प्रथम एवं नागचुवा संकुल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागचुवा के तरुणा यादव को दूसरा स्थान मिला,,वहीं दोनो समूह के प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे विकास खण्ड स्तरीय प्रदर्शनी में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर हाई स्कूल तेंदुवा से श्रीमती अनिमा तिर्की प्राचार्या, श्रीमती आरती चतुर्वेदी, श्रीमती सुलोचना तिग्गा, काशी राम बंजारे, अनिल सोनवानी,श्रीमती दिव्या टेंगवर, देवकिरण साहू, MS तेंदुवा से श्रीमति कांता कोरस, श्रीमती मंजुलता मरकाम,MS कोसकट्टी से चित्रकान्त यादव, MS मटसगरा से श्याम लाल बंजारे, शशिकांत जांगड़े, रमाकांत कौशिक, MS नागचुवा से रविन्द्र कुमार कौशिक, सुनील कुमार साहू, MS साल्हेडबरी से आशाराम कौशिक, कुमुदनी नेताम, MS मनपहरी से सुरेश कुमार सारथी, अनुपम कश्यप, MS सिरसहा से दीपक कुमार रजक,एवं तेंदुवा समन्वयक दिनेश चन्द्र साहू, मनपहरी समन्वयक हीरा सिंह टण्डन, नागचुवा समन्वयक भूपेश पाण्डेय उपस्थित थे।
