सुर्खियां

बेलगहना चौकी क्षेत्र में जंगल गयी महिला के साथ तीन व्यक्तियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी महिला के साथ गांव के ही 3 लोगो ने सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला जंगल की ओर गई थी। जंगल में गांव के ही तीन युवको ने महिला को घेर कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची व परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना का लगते ही महिला के परिजन बेलगहना चौकी पहुंचे व घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद बेलगहना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!