सुर्खियां

किरण तिवारी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन

जागेश्वर प्रसाद कुंभकार (बेलतरा विधानसभा) महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी जी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया अपना आवेदन

छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित है

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी जी ने बेलतरा से पेश की अपनी दावेदारी

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी व महेत्तर राम कश्यप, विनोद साहू जी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण तिवारी जी  सक्रिय रूप में  क्षेत्र मे राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति प्रमुख रूप से रहती है बेलतरा में उन्हें एक सर्वमान्य और लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री के रूप में स्थापित किया है

संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल कांग्रेस में निश्चित मिलता है चर्चा के दौरान बताया कि महिला कांग्रेस नेत्री किरण तिवारी जी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में वह 2008 से सक्रिय हैं और लगातार संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया है।

कांग्रेसी एक लोकतांत्रिक पार्टी

किरण तिवारी जी ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान और अधिकार मिलता उसी का प्रतिफल है कि आज कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है निश्चित ही मेरे भी मन में इच्छा थी कि अगर अवसर मिलता है तो बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31से विधायक के रूप में यहां के जनता की सेवा कर सकूं।

Back to top button
error: Content is protected !!