सुर्खियां

कांग्रेस ने की सत्याग्रह आंदोलन,भाजपा पर लगाया लोकतंत्र हनन करने का आरोप,

राजेश कैवर्त (मस्तूरी बिलासपुर ):कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। अलग अलग तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन की कड़ी में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधान सभा के कांग्रेसियों ने आज जंतर मंतर जोन्धरा चौक पर सत्याग्रह आंदोलन किया। मस्तूरी विधान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।

वही कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा को जन विरोधी पार्टी बताया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर हो रहे अत्याचार का विरोध कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता करता रहे गा।
हमारा विरोध राजधानी दिल्ली तक जाए गया। विरोध के माध्यम से भाजपा को उनकी असलियत को जन जन तक पहचान है। सत्याग्रह आंदोलन में टाकेश्वर पाटले, जयंत मनहर, प्रेम चंद जायसी,दिलीप लहरिया, राजेश्वर भार्गव, अशोक राजवाल,पुत्तन दुबे,उदय भार्गव,अनिल कैवर्त,विष्णु कैवर्त,राजकुमार अंचल,मेघनाथ खांडेकर,अमित पांडेय,रघुराज पांडेय,सुनील शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,लखन टंडन, आर.के.वर्मा सिमा घृतेश किरण यादव, शुक्रित खूंटे, बिंदु जायसी, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!